RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत समाज हितों के लिए लगातार कर रही सराहनीय कार्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी , मार्गदर्शन एवं संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी तथा सतीश थौरानी के नेतृत्व में समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। महापंचायत की पूरी टीम समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और जागरूकता के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ा रही है।
महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पण ने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की है। उनके अनुभव और प्रेरणा से महापंचायत निरंतर समाज हित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
महापंचायत के महामंत्री जितेंद्र (जीतू) बड़वानी युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनके नेतृत्व में समय-समय पर समर कैंप, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर एवं युवा सहभागिता से जुड़े अनेक आयोजन किए जाते हैं, जिससे युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है।
महिला विंग अध्यक्ष भावना कुकरेजा एवं महिला युवा विंग अध्यक्ष राशि बलवानी भी समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। हाल ही में भीषण गर्मी को देखते हुए राशि बलवानी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गरीब, श्रमिक, ठेला एवं सब्जी विक्रेताओं को धूप से बचाव के लिए टोपियों का वितरण किया गया, जिसकी समाज के विभिन्न वर्गों ने सराहना की।
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा समय-समय पर समाज के अस्तित्व, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संगठन का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग का भाव पहुंचाना है।
महापंचायत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और सेवा भावना के कारण संगठन आज समाज में एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान बना चुका है तथा भविष्य में भी इसी तरह समाज हित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
