RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
महामहिम राज्यपाल श्री रमन डेका को किया आमंत्रित
छ ग पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा 26 जुलाई को मुखी संवाद का सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्री रमन डेका जी विशेष अतिथि रायपुर उतर विधायक पुरंदर मिश्रा जी उपस्थित रहेंगे
आज राजभवन में माननीय राज्यपाल जी एवं उतर विधायक को आमंत्रित किया गया जिसे उन्होंने सहज स्वीकार कर आने की स्वीकृति दी
रायपुर उतर विधायक पुरंदर मिश्रा
छ ग पूज्य सिंधी पंचायत के संरक्षक अमर परवानी,अध्यक्ष महेश दरयानी, जीवत बजाज,बलराम आहूजा,विकास रूपरेला,अमर चन्द्नानी,अनिल लाहौरी,मनीष पंजवानी के द्वारा माननीय राज्यपाल श्री रमन डेका जी को राजभवन में सादर आमंत्रित किया गया
इस मुखी संवाद कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लगभग 128 पंचायतों के प्रतिनिधि , संस्थाओं के अध्यक्षगण अपनी पूरी कार्यकारणी के साथ उपस्थित होकर समाज की धर्म,संस्कृति,भाषा,संविधान,एकता,राजीतिक वजूद ,रिश्तों में होने तकलीफो के विषयों पर चर्चा कर समाधान की रूपरेखा बनाई जाएगी जिसकी तैयारी की जा रही है
जिसकी कल प्रदेश पंचायत कार्यालय में एक बैठक की गई जिसमें विभिन्न कार्यों के प्रभार बांटे गए जिसकी तैयारी के लिए पूरी कार्यकारणी जोर शोर से लगी हुई है
