RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर/22/जुलाई/2026
सरकार द्वारा वर्तमान में किए जा रहे संवाद और समाधान के प्रयास निश्चित रूप से स्वागतयोग्य हैं , किंतु यदि यही पहल आंदोलन प्रारंभ होने से पूर्व की गई होती तो संभवतः स्थिति इतनी गंभीर नहीं बनती ।।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं अनेक अवसरों पर कह चुके हैं कि “यह युवा भारत है।” ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और उसके संगठनात्मक तंत्र का दायित्व है कि युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी आशंकाओं का समय रहते समाधान करे।।
किसी भी वर्ग के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को बिना तथ्यपरक संवाद के स्वीकार कर लेना परिस्थितियों को और अधिक जटिल बना सकता है।।
जब जनभावनाओं की उपेक्षा होती है, तब असंतोष का वातावरण बनता है और उसका राजनीतिक प्रभाव भी पड़ता है ।।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि ऐसे आंदोलनों में देश विरोधी तत्व घुसपैठ कर युवाओं की भावनाओं का दुरुपयोग करने का अवसर खोज लेते हैं ।। यह स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है ।।
सरकार की प्रारंभिक स्तर पर संवाद स्थापित करने में हुई चूक का लाभ उन शक्तियों ने उठाने का प्रयास किया जो देश के हितों के विरुद्ध कार्य करती हैं। फिर भी अभी स्थिति पूरी तरह हाथ से नहीं निकली है ।।
सरकार को चाहिए कि वह वरिष्ठ एवं सक्षम प्रतिनिधियों की एक टीम बनाकर तत्काल संवाद स्थापित करे , भ्रम दूर करे और प्रभावी डैमेज कंट्रोल की दिशा में ठोस कदम उठाए ।।
—राम भक्त सेना प्रदेश अध्यक्ष राज विक्रम ✍️
