RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवसीय योग महोत्सव
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा दो दिवसीय योग महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु 20 जून बालाजी विद्या मंदिर देवेन्द्र नगर में भारतीय योग संस्थान के समस्त योग प्रेमी एकत्रित होकर सामुहिक योग साधना करेंगे , जगह जगह प्रभात फेरी निकलेंगे और प्रहसन के माध्यम से जागरूक करेंगे ! तथा 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) के अवसर पर रायपुर में लगभग 65 योग केंद्र जैसे मंदिर प्रांगण,पार्क,धर्मशाला,कॉलोनी आदि स्थानों में योग के विभिन्न कार्यक्रम होंगे और किसी भी संस्थान, संगठन, कार्यालय, विद्यालय अथवा महाविद्यालय द्वारा आमंत्रित किए जाने पर भारतीय योग संस्थान, रायपुर के लगभग 200 प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक *निःशुल्क* योग प्रशिक्षण एवं योग जागरण सेवाएँ प्रदान करने के लिए सहर्ष उपलब्ध रहेंगे। जिन संस्थान, संगठन, कार्यालय, विद्यालय अथवा महाविद्यालय को निशुल्क योग प्रशिक्षक की आवश्यकता हो वह मुकेश सोनी 9827928405, राजेश. डागा 7000883924,राजेश अग्रवाल 9300057233,के आर साहू 9425512428 से सम्पर्क कर स्थान और समय तय कर सकते हैं !
आइए, योग को जन-जन तक पहुँचाकर स्वस्थ, प्रसन्न और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
“जीओ और जीवन दो”
भारतीय योग संस्थान, रायपुर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026
भारतीय योग संस्थान,रायपुर
संपर्क: (9827928405
