RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन
मानव सेवा के पावन उद्देश्य को समर्पित स्वर्गीय श्री राजकुमार खूबचंदानी जी की पुण्य स्मृति में श्री झूलेलाल नवयुवक संघ (थैलेसीमिया यूनिट), सिंधु यूथ एसोसिएशन एवं थैलेसीमिया समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सिंधु भवन, देवेंद्र नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपका एक यूनिट रक्त किसी मासूम बच्चे को नई जिंदगी, नया उत्साह और उसके परिवार को नई उम्मीद दे सकता है। सभी समाजबंधुओं एवं शहरवासियों से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत सेवा अभियान का हिस्सा बनें।
इस शिविर में सिटी ब्लड बैंक एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक सहयोगी संस्थाओं के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
साथ ही, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों हेतु नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप एवं परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर स्टार हॉस्पिटल, हैदराबाद के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. A.M.V.R. नरेंद्र एवं डॉ. संतोष कुमार चेल्लापुरम द्वारा बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
आइए, 2 अगस्त को रक्तदान कर किसी मासूम की जिंदगी बचाने का संकल्प लें। आपका थोड़ा-सा रक्त किसी बच्चे की मुस्कान और उसके परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।
