RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ सिंधी समाज के लिए हर्ष का विषय है कि विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विकास सुखवानी वर्तमान में पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं तथा नगर पालिका तिल्दा नेवरा के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी पलक विकास सुखवानी वर्तमान में नगर पालिका की उपाध्यक्ष हैं। समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय एवं समर्पित भूमिका लंबे समय से सराहनीय रही है।
इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, अध्यक्ष अमर गिदवानी, महामंत्री जीतू बड़वानी, प्रवक्ता दिनेश अठवानी सहित उपाध्यक्ष नरेश पंजवानी जी ने विशेष रूप से भरोसा जताते हुए कहा कि विकास सुखवानी के नेतृत्व में समाज की आवाज और अधिक सशक्त होगी तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
“उपाध्यक्ष नरेश पंजवानी जी” ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के सिंधी समाज के लिए नई ऊर्जा और नई उम्मीद का प्रतीक सिद्ध होगी।
