RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सर्व समाज कल्याण समिति एवं ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के ऊर्जावान एवं यशस्वी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह “छोटू भैया” के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के स्वास्थ्य सलाहकार एवं होलिस्टिक हेल्थ एक्सपर्ट संतोष सचदेव ने उन्हें अग्रिम जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं दीं।
संतोष सचदेव ने कहा कि इंद्रजीत सिंह अपने स्वर्गीय पिता वीरा सिंह द्वारा दिए गए संस्कारों और मार्गदर्शन पर चलते हुए व्यवसाय में निरंतर सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। वे अपने संगठन के नाम के अनुरूप वास्तव में “सर्व समाज” की भावना को आत्मसात करते हुए हर वर्ग और हर समाज के लोगों के सुख-दुख में सदैव सहभागी बनते हैं।
चाहे सिंधी समाज हो, पंजाबी समाज हो या अन्य किसी भी समाज का सामाजिक, शैक्षणिक अथवा मानवीय कार्य—इंद्रजीत सिंह हमेशा बिना किसी भेदभाव के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा में सहयोग, सामाजिक आयोजनों में नि:स्वार्थ सहभागिता, अस्पतालों में सहायता, शव वाहन की व्यवस्था सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यों में उनका योगदान सदैव सराहनीय रहा है।
संतोष सचदेव ने विश्वास व्यक्त किया कि इंद्रजीत सिंह “छोटू भैया” आगे भी इसी समर्पण, सेवा और मानवता की भावना के साथ समाजहित में कार्य करते रहेंगे तथा उनके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और यश निरंतर बढ़ता रहे।
