RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर/इंदौर 21/जुलाई/2026
सांसद शंकर लालवानी के विशेष प्रयासों से लक्ष्मीबाई नगर–श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित
इंदौर। इंदौर के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी जी के विशेष प्रयासों से लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)–श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि पुनः बढ़ाई गई है।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार—
ट्रेन संख्या 04736 लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)–श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल अब 14 अगस्त 2026 तक चलेगी।
ट्रेन संख्या 04735 श्रीगंगानगर–लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) साप्ताहिक स्पेशल अब 13 अगस्त 2026 तक चलेगी।
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर से देश के विभिन्न शहरों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। यात्रियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए इस ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से इंदौर एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इंदौर की रेल सुविधाओं के विस्तार और नई ट्रेनों के संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सुगम, सुविधाजनक और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
