RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
ललित जैसिंघ को दिया निमंत्रण 15 मार्च को झूलेलाल दौड़ का छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग के द्वारा आयोजन
15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली “एक दौड़ झूलेलाल साईं के नाम” कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन आज पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ जी ने अपने करकमलों से पोस्टर का विमोचन किया।
ललित जैसिंघ जी ने महिला विंग की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, जागरूकता और ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने महिला विंग की पूरी टीम को कार्यक्रम की सफलता हेतु अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महिला विंग की पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
