RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर/गांधीधाम।
सिंधी समाज के लिए अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। प्रसिद्ध हाउजी किंग श्री ले एंटानी का सोमवार, 20 जुलाई को गांधीधाम (पडाना) में हुए एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया।
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की उपाध्यक्ष नरेश पंजवानी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि स्वर्गीय ले एंटानी उनके अत्यंत घनिष्ठ मित्र थे। वे समय-समय पर रायपुर आकर अपने शानदार और मनोरंजक हाउजी कार्यक्रमों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते थे। कुछ ही महीने पहले उन्होंने रायपुर में एक भव्य एवं यादगार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया था, जिसकी समाज में खूब सराहना हुई थी।
नरेश पंजवानी ने कहा कि ले एंटानी का असामयिक निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सिंधी समाज और उन्हें चाहने वाले असंख्य लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका मिलनसार स्वभाव, ऊर्जा और मंच संचालन की अनूठी शैली सदैव सभी की स्मृतियों में जीवित रहेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
उक्त जानकारी नरेश पंजवानी ने दी
ॐ शांति।
