RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
भाजपा संगठनात्मक संवाद — नितिन नबीन से मिले मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने भेंट की पुस्तक व कविता
दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से उनके निज निवास पर छत्तीसगढ़ के वन, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप जी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सीए अमित चिमनानी ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सीए अमित चिमनानी ने उन्हें अपनी स्वरचित भावनात्मक रचना “पिता होते तो माथा चूम लेते हैं, पुत्र अपने का गौरव गान कर लेते हैं” की कविता के साथ राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल पर आधारित अपनी लिखी पुस्तक भेंट की, जिसकी श्री नितिन नबीन जी ने सराहना की।
वहीं मंत्री श्री केदार कश्यप जी द्वारा बस्तर की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक बस्तर शिल्प भेंट किया गया। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से सार्थक रही और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों एवं भावी योजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
