RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

रायपुर। ब्रह्मलीन पंडित किशनचंद शर्मा ट्रस्ट, दीपक कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर द्वारा मंदिर पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में भव्य एवं धार्मिक आयोजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ माता दुर्गा, भगवान भोलेनाथ एवं रामभक्त हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई।
इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी वार्डवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्रवासियों में आस्था, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं वार्डवासियों का विशेष योगदान रहा।
