RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की युवा विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रकाश लोहाना (जीतू) को छत्तीसगढ़ युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र मनवानी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विवेक लड़ानी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ युवाओं को संगठित कर सुदृढ़ टीम तैयार करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने प्रकाश लोहाना
को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।
