RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो=9827916611
रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ “स्वस्थ वेटिंग लाउंज” — अब यात्रियों को इंतजार में मिलेगा योग, मेडिटेशन व हेल्दी फूड, ₹30 में सेहत और सुकून
रायपुर।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार “स्वस्थ वेटिंग लाउंज” की शुरुआत की गई है। इस अनूठी पहल के तहत अब यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के दौरान आराम के साथ-साथ सेहतमंद माहौल भी मिलेगा।
स्वस्थ वेटिंग लाउंज में योग व मेडिटेशन एरिया, मिनी फिटनेस कॉर्नर, हल्के व्यायाम के उपकरण, आरामदायक सोफा, प्रीमियम रीक्लाइनर और मसाज चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए हेल्दी फूड विकल्प भी मौजूद रहेंगे।
वेटिंग लाउंज का शुल्क बेहद किफायती रखा गया है —
1 घंटे के लिए ₹30, 2 घंटे के लिए ₹60 और 4 घंटे के लिए ₹80 निर्धारित किया गया है।
इस सुविधा के शुरू होने से अब यात्रियों को ट्रेन का इंतजार तनावमुक्त, आरामदायक और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण में बिताने का अवसर मिलेगा।
उक्त जानकारी रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य महेंद्र कुमार बागडोदिया ने दी।
