RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
हिन्दू ह्रदय सम्राट डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी का चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के रायपुर महानगर अध्यक्ष सागर कुकरेजा ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के जननायक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू हृदय सम्राट डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी का 25 से 29 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में वीर हिंदू विजेता हिंदू हिंदू सुरक्षा अभियान के तहत पूरे देश मे 1 करोड़ हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना करने के लिए देशभर मे प्रवास चल रहा है इसी प्रकार छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी ग्राम, नगर,तहसील, ब्लाक केंद्रों मे हनुमान चालीसा केंद्र चले जिससे हिंदुओं को एकजुट कर संगठित कर सके हनुमान चालीसा केंद्र ही भारत के हिंदुओं की शक्ति एवं सेवा का केंद्र बने इस संकल्प को लेकर डॉक्टर तोगड़िया जी का 4 दिवसीय दौरा छत्तीसगढ़ का बना है इस दौरे पर कार्यकर्ताओं के घर संपर्क एवं वीर हिन्दू विजेता हिन्दू सम्मेलन एवं कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।
