RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
विपक्ष के आरोपों पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का पलटवार — नई गाइडलाइन दर से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत
खरीदी-बिक्री की नई गाइडलाइन पर सरकार का स्पष्ट बयान— वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कैसे होगा जनता को फायदा
खरीदी–बिक्री की गाइडलाइन दर में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे तीखे हमलों पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कड़ा जवाब दिया। मंत्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि नई गाइडलाइन दरों को आम जनता, खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों को अधिक लाभ देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि संपत्ति की वास्तविक मूल्य-व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, अवैध अंडर-वैल्यूएशन रोकने और राजस्व को मजबूत करने के लिए यह कदम आवश्यक था। नई गाइडलाइन दरों से रजिस्ट्री प्रक्रिया सरल होगी, धोखाधड़ी में कमी आएगी और मध्यम वर्ग को घर खरीदने में वित्तीय स्पष्टता मिलेगी।
वित्त मंत्री ने विपक्ष के आरोपों को “भ्रम फैलाने का प्रयास” बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य जनता को राहत देना और संपत्ति बाजार को स्थिर एवं पारदर्शी बनाना है।
