RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
जगदलपुर में सिंधी समाज का ज्वालामुखी फूटा — हजारों की रैली, अमित बघेल के खिलाफ गरजा बस्तर!
RV CG NEWS | जगदलपुर, बस्तर:
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा देवी-देवताओं व सिंधी समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पूरे बस्तर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को सिंधी समाज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाएँ, युवा और समाज के वरिष्ठजन सड़कों पर उतर आए।
कोतवाली चौक से निकली आक्रोश रैली ने पूरे शहर को हिला दिया — “अमित बघेल मुर्दाबाद, हिंदू देवताओं का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे गूंजते रहे।
इस विशाल रैली को बस्तर के दिगंबर जैन समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, पंजाबी समाज, गुजराती समाज, विश्वकर्मा समाज सहित सभी प्रमुख समाजों और व्यापारी संघों का जोरदार समर्थन मिला। रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
सिंधी समाज ने साफ चेतावनी दी है — “अगर 48 घंटे में अमित बघेल पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो 6 नवंबर को पूरा बस्तर बंद रहेगा!”
चेंबर ऑफ कॉमर्स, मुख्य मार्ग व्यापारी संघ, और कई संगठनों ने भी इस बंद का समर्थन किया है।
जगदलपुर में आज का दिन इतिहास बन गया — जब हर समाज एक सुर में बोला,
“देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, अब होगा सीधा जवाब!”
