RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
🔥 सिंधी समाज की महिला शक्ति का जबरदस्त आक्रोश — रायपुर में अमित बघेल के खिलाफ निकाली गई विशाल रैली 🔥
रायपुर, संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब):
सिंधी समाज की महिला विंग ने आज भारी संख्या में एकत्र होकर अमित बघेल के खिलाफ जोरदार आक्रोश रैली निकाली। समाज की महिलाओं ने भगवान झूलेलाल जी और संत पर की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में एकजुट होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
महिला विंग की प्रतिनिधियों ने कहा कि अब सहनशीलता की सीमा पार हो चुकी है, समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान रैली में उपस्थित महिलाओं ने “जय झूलेलाल, संत कंवरराम अमर रहें, और अमित बघेल मुर्दाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजा दिया।
कार्यक्रम के अंत में समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने संत कंवरराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर न्याय की प्रार्थना की।
