RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
मांढर धाम में नवरात्रि का भव्य आयोजन
सुप्रसिद्ध भजन सम्राज्ञी अनुराधा पौडवाल देंगी भक्ति संगीत की प्रस्तुति
रायपुर – माता सेवक प्रेम बीरनानी जी, मोहन आहूजा जी, भरतलाल जैसिंघ जी , जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि का पावन पर्व देशभर में हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाय जा रहा है। इसी श्रृंखला में मांढर स्थित मां संतोषी एवं मां वैभव लक्ष्मी धाम में नवरात्रि महोत्सव भक्ति और दिव्यता से सराबोर होकर मनाया जा रहा है।
कल 29 सितंबर, सोमवार को मांढर धाम भक्तों के लिए और भी खास होगा, जब मुंबई की सुप्रसिद्ध भजन सम्राज्ञी एवं पद्मश्री से सम्मानित अनुराधा पौडवाल अपने भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी।
उनके साथ जबलपुर की भजन गायिका बाली ठाकरे एवं रिचा खान भी सुंदर भक्ति प्रस्तुतियां देंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ रात 9 बजे से होगा और पूरी रात चलेगा। इस दौरान माता रानी के चरणों में भक्ति गीत, आराधना और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। श्रद्धालुओं के लिए रात्रि भर माता का भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।
मांढर धाम में होने वाला यह आयोजन भक्तों के लिए अविस्मरणीय और अलौकिक अनुभव बनेगा।
