RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष ने रायपुर श्रीराम मंदिर में किए दर्शन
रामभक्ति और राष्ट्रचिंतन: रायपुर श्रीराम मंदिर पहुँचे उड़ीसा के वरिष्ठ नेता
रायपुर, 07 अगस्त 2025/ विक्रम राज केवलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर, वीआईपी रोड में उड़ीसा राज्य सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंहदेव एवं उड़ीसा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनमोहन सामल ने प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के दर्शन कर उड़ीसा प्रदेश सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय अधिकारी श्री राजेन्द्र जी से उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की |
श्रद्धा, संवाद और सेवा के इस संक्षिप्त प्रवास ने मंदिर परिसर को एक बार फिर आध्यात्मिक और राष्ट्रीय चेतना से अनुप्राणित कर दिया।
विवेक अग्रवाल धर्म जागरण समन्वय विभाग
