RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“आशाएं सावन मेला” का आयोजन — महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर सिंधी समाज महिला विंग की पहल
रायपुर। सिंधी समाज महिला विंग द्वारा आयोजित “आशाएं सावन मेला” का आयोजन 3 अगस्त, रविवार को झूलेलाल धाम, रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाजसेवी श्रीमती भावना कुकरेजा की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
इस तीज स्पेशल मेले में 43 स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें राखियाँ, परिधान, फुटवियर, मेकअप, ज्वेलरी, होममेड स्नैक्स, केक्स, गिफ्ट हैम्पर एवं फूड स्टॉल्स सहित विविध आकर्षक सामग्रियाँ उपलब्ध थीं। कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिससे आयोजन का उद्देश्य सार्थक होता दिखाई दिया।
इस अवसर पर विशेष आकर्षण रहे रेडियो जोकी व एंकर शौर्य सचदेव, जो विशेष रूप से मुंबई से इस आयोजन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे —
चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी,पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी,
वरिष्ठ समाजसेवी अशोक मलानी, अमर गिदवानी, रमेश मिरघानी, तनेश आहूजा, अनिल लाहोरी, इंद्र कुमार डोडवानी, राजा बजाज,डॉ. अनामिका सिंह, सचिन मेघानी, वासु जोतवानी, राजेश गुरनानी, अशोक छतीजा ,श्रीमती मधु बहादुर, राधा राजपाल आदि।
सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं के लिए इस प्रकार की पहल को प्रेरणादायक बताया।
