RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“एक पहल और” द्वारा बुजुर्गों के लिए मथुरा-वृंदावन तीर्थ यात्रा का आयोजन
रायपुर, 21 नवंबर 2025 –
सामाजिक संस्था “एक पहल और” द्वारा बुजुर्गों के लिए एक विशेष तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रायपुर से मथुरा-वृंदावन की यात्रा कराई जाएगी।
संस्था ने बुजुर्गों के आराम और सुविधा को ध्यान में रखते हुए फुल एसी कमरों में रहने की व्यवस्था, खाने-पीने की संपूर्ण सुविधा, तथा मथुरा और वृंदावन के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था की है।
यात्रा के दौरान रायपुर से मथुरा-वृंदावन तक के सफर में यात्रियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन, चाय, फल और रात के खाने की संपूर्ण व्यवस्था संस्था द्वारा की गई है।
यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए संस्था की 6 सदस्यीय टीम – राजेश वाधवानी, संजय पोपटानी, किशोर देवानी, सोमन परवानी, गणेश माधवानी और अविनाश चैनानी – ने आज मथुरा-वृंदावन पहुंचकर सभी तैयारियों का निरीक्षण किया और रायपुर वापस लौटे।
सामाजिक संस्था “एक पहल और” की यह चौथी तीर्थ यात्रा है।पहली यात्रा: काशी विश्वनाथ,दूसरी यात्रा: उज्जैन महाकाल,तीसरी यात्रा: जगन्नाथ पुरी
संस्था का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान और सुखद अनुभव प्रदान करना है।
