RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता ऐतिहासिक – सतीश थौरानी
“मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड” को मिली नई गति
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते को लेकर देशभर में व्यापार-उद्योग जगत में जबरदस्त उत्साह है।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने इस अवसर पर कहा, “कर्मशील प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हुआ यह समझौता भारत के उद्योग-व्यापार के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। यह ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह विकसित भारत 2047 और छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के लक्ष्य को भी गति देगा।”
FTA से होगा बड़ा लाभ
भारतीय निर्यातकों को मिलेगा ब्रिटेन के विशाल बाजार में ड्यूटी-फ्री एक्सेस।
कृषि, फार्मा, एमएसएमई, वस्त्र, चमड़ा, जेम्स-जूलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा।
देश में लग्जरी कारें, सॉफ्ट ड्रिंक्स, फैशन उत्पाद, चॉकलेट, बिस्किट आदि कई आयातित वस्तुएं सस्ती होंगी।
निर्यात में वृद्धि, रोजगार सृजन और आर्थिक बचत।
सतीश थौरानी ने कहा कि यह समझौता केवल व्यापारिक रिश्तों का विस्तार नहीं, बल्कि भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। यह निवेश, तकनीक, स्टार्टअप और नवाचार को नई ऊँचाई देगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताते हुए कहा कि यह FTA हर वर्ग को बहुआयामी लाभ प्रदान करेगा। भारतीय उत्पाद अब ब्रिटेन के बाजार में प्रतिस्पर्धी दरों पर आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे निर्यात की लागत घटेगी और गुणवत्ता में सुधार होगा।
