RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
साईं रामचंद जी के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत – तीन दिवसीय 57वाँ वर्सी महोत्सव 7 अगस्त से
जय शक्तिधाम समिति, स्वामी हरिगिर महाराज धर्मशाला के पिठाधीश साईं रामचंद जी के रायपुर आगमन पर श्रद्धालुगणों ने रायपुर रेलवे स्टेशन एवं शक्तिधाम मंदिर में भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में विशेष रूप से चेतन तारवानी, सुनील काशवानी, रवि काशवानी, पीयूष एवं बंटी, रेनु तेजवानी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
जय शक्तिधाम समिति के कोषाध्यक्ष सीए चेतन तारवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी हरिगिर महाराज जी का 57वाँ वर्सी महोत्सव 7 अगस्त से 9 अगस्त तक रायपुर तेलीबांधा स्थित स्वामी हरिगिर महाराज धर्मशाला में धूमधाम से आयोजित होगा। इस अवसर पर देश के अनेक शहरों से श्रद्धालु शामिल होंगे।
महोत्सव की तैयारियों हेतु वर्तमान पिठाधीश साईं रामचंद जी एवं मीना भाभी माँ विशेष रूप से रायपुर पधारे हैं।
इस वर्सी महोत्सव में
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के पिठाधीश संत डॉ. श्री युधिष्ठिर लाल जी,
चकरभाटा से साईं लाल दास जी,
श्री मयूर अलवानी,
ब्रह्मा कुमारी से दीदी,
पूज्य देवपूरी दरबार से अम्मा मीरा देवी जी
अपना सानिध्य प्रदान करेंगे। इनके आशीर्वचन, भजन एवं कीर्तन का लाभ श्रद्धालु तीनों दिनों उठा सकेंगे।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है।
