RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन
रायपुर, 24 जुलाई 2025: पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा आज बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें डांस, रैम्प वॉक, हाउसी सहित कई मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने इस उत्सव में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस विशेष अवसर पर सावन क्वीन का खिताब श्रीमती कनक खेमानी को दिया गया।
कार्यक्रम में शामिल रही महिलाओं में –
श्रीमती जूही दरयानी, श्रीमती हेमा अमेसर, श्रीमती कनक खेमानी, श्रीमती चंचल बजाज, श्रीमती दीक्षा रामानी, श्रीमती रागिनी गोगिया, श्रीमती तनीषा नानजियानी, श्रीमती ज्योति हुदानी, श्रीमती ममता शादीजा, श्रीमती दीपा सुखरामानी, श्रीमती दीपा जसूजा, श्रीमती हिमांशी बत्रा, श्रीमती सुमन सिहानी, श्रीमती आरती चंदवानी, श्रीमती सुनिता अठवानी, श्रीमती रेखा शादीजा, श्रीमती कविता मोटवानी, श्रीमती अंजलि रामचंदानी, श्रीमती भारती दौलतानी, श्रीमती रिद्धि हुदानी शामिल रहीं।
सावन के इस खास अवसर पर महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा और उत्साहपूर्ण माहौल ने कार्यक्रम की रौनक को दोगुना कर दिया।
