- RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
संकल्प नशा मुक्ति केंद्र द्वारा नशा और हेलमेट पर जागरूकता अभियान
रायपुर, 23 अगस्त 2025: मनीष अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संकल्प नशा मुक्ति केंद्र और आउटरीच ड्रॉप-इन सेंटर ने आज शंकर नगर चौक, रायपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का आयोजन संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में किया गया। इसमें आम जनता को संदेश दिया गया कि “नशा करके गाड़ी न चलाएं” और “गाड़ी चलाते समय हेलमेट का अवश्य उपयोग करें”।
अजय श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण नशा करके गाड़ी चलाना है। साथ ही, हेलमेट न पहनने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर युवाओं की दर्दनाक मौतें हो जाती हैं।
इस अभियान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और 36गढ़ कॉलेज के एम.एस.डब्ल्यू. (MSW) छात्रों ने सराहनीय योगदान दिया और लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
