RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
गोदड़ी वाला धाम, देवपुरी में विशेष मदाह साहब का भव्य आयोजन
रायपुर, 17 जुलाई:
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोदड़ी वाला धाम, देवपुरी में विशेष मदाह साहब का भव्य आयोजन महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन रात्रि 8:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें 8:55 बजे धाम आगमन के उपरांत माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
मदाह साहब एवं आरती-सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं नृत्य के माध्यम से बाबा जी के चरणों में अपनी भक्ति प्रकट की। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने प्रेम पूर्वक भाग लिया।
इस विशेष अवसर पर रायपुर शहर के साथ-साथ प्रदेश के 11 धर्मस्थलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ सिंधी के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, तेजकुमार बजाज, किशोर आहूजा, गिरीश लहेजा, बलराम आहूजा, अमर चंदनानी, राजू चंदनानी, मनीष पंजवानी अन्य वरिष्ठ भक्तजन उपस्थित थे
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में दरबार के सेवादारों –
हरि इसरानी, सतीश थौरानी, अमर गिदवानी, पवन प्रितवानी, सुशील केसवानी, लाल खूबचंदानी, महेश हरजानी, घनश्याम मखीजा, दीपक कारा, गन्नू केसवानी, रॉकी केसवानी, सुनील केसवानी, दिलीप इसरानी, श्याम केसवानी, राजन रोहरा, नरेश परियानी, राजेश थौरानी, राजेश गिदवानी, शिवा खूबचंदानी, कमल खूबचंदानी, राज बजाज, अनिल बजाज, दयाल दास तथा महिला मंडल द्वारा विशेष सेवाएं प्रदान की गईं।
इस आयोजन की जानकारी अमर गिदवानी द्वारा प्रदान की गई।
