RV cg news राजू वासवानी, रायपुर /08/जून/2025 मो.9827916611

सिंधी काउंसिल द्वारा नया बस स्टैंड में हेल्थ कीट वितरण किया गया
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा नया बस स्टैंड में रविवार को हेल्थ कीट का वितरण किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा भीषण गर्मी को देखते हुए नया बस स्टैंड में बस ड्राइवर बस कंडक्टर बस ट्रैवल के कर्मचारी कुली सफाई कर्मी और यात्री गण सभी को हेल्थ कीट वितरित की गई सभी ने दिल से दुआ दी और कहा पहली बार कोई संस्था हमारा गर्मी में ध्यान रखी है।
हम आभारी है सिंधी काउंसिल की टीम का एक मुसाफिर जगदलपुर जा रहा था उनको जब कीट दिए तो उन्होंने कहा ऐसे नेक कार्य हर संस्था को करना चाहिए 42 डिग्री में स्वास्थ सामग्री देकर आप सभी का ख्याल रख रहे है बस ड्राइवर ने कहा हमको लंबी दूरी यात्रा करना रहता है आपकी हेल्थ कीट से हमारी सेहत सुरक्षित रहेगी आज के हेल्थ कीट वितरण में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ महामंत्री सुनील कुकरेजा, तेजकुमार बजाज, रितेश वाधवा,सूर्यांश जेठानी, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, महेश खिलनानी उपस्थित थे।
