RV cg news राजू वासवानी रायपुर – 08/जून/2025
मो.9827916611

रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार में प्रेम पाहुजा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं. उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल डूमरतराई थोक बाजार का अध्यक्ष बनाया गया है. राजू भाई तारवानी ने उन्हें शाल ओढ़ाकर बधाई दी.
निर्विरोध निर्वाचन का फैसला
यह फैसला आपसी बैठक में लिया गया, जिसमें तय हुआ कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरह ही डूमरतराई थोक बाजार में भी निर्विरोध चुनाव हो. इस चुनाव के लिए राजू भाई तारवानी ने भी दावेदारी की थी, लेकिन बाद में आपसी सहमति से उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली.
वरिष्ठों की भूमिका
इस निर्विरोध चुनाव में कई वरिष्ठ सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. इनमें अशोक मालानी, हरीश दरयानी, इंदर वाधवानी, गगन अग्रवाल, राजेश गोयल, गौतम जैन, अमरलाल सचदेव, सुरेश जैन, वांग्ला जी, प्रताप राय पोपटानी, अशोक निहलानी, और राजेश पोपटानी प्रमुख थे.
