राजू वासवानी, रायपुर.15/जनवरी/2025
रायपुर – विजय लालचंद क्षत्री ने जानकारी देते हुए बताया सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने की कड़ी में लगातार कार्य करते हुए आगे बढ़ते रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर संतों की सेवा करते हुए पूजा पाठ,हनुमान चालीसा,भंडारा आयोजित हुआ उसमे सेवा देते हुए सभी सेवा में सक्रिय समिति के सदस्य मातृ शक्ति ने भरपूर सेवा दी भाई प्रदीप वर्मा जी ,विजय साहू जी का भी विशेष सहयोग मिला
महाकाल सेवा समिति सनातन धर्म संस्कृति के लिए नियमित आयोजन करने की आवश्यकता है मैं विजय लालचंद क्षत्री अपने स्तर पर प्रयास करता रहा हूँ और आगे भी करता रहूँगा मेरे पिता मेरे प्रेरणा स्त्रोत-स्व लालचंद जी क्षत्री है जिन्होंने समाज हित,व्यापार हित के लिए अपने प्राणों की आहुति दी इसी क्रम में संतों के आशीर्वाद से इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वर्ष 2025 मे जनवरी माह मे पौष शुक्ल दादशी 11 जनवरी को शुभ दिन था इसी उपलक्ष्य मे महाकाल सेवा समिति मौली माता मंदिर रोड आनंद विहार की तरफ से महा आरती और प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिसमे संत समाज से कृपा बरसी स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी संत महासभा प्रदेश अध्यक्ष साध्वी श्री सौम्या जी किन्नर अखाड़ा छत्तीसगढ़ अध्यक्ष श्री निराहार जी महाराज-उपाध्यक्ष सेवा में भूषण भाई भी उपस्थित रहे
सभी संतों का आशीर्वाद मिला मंदिर जीर्णोद्धार,मातृ शक्ति के लिए शस्त्र विद्या, शिक्षा सनातनी धर्म संस्कृति को मजबूती प्रदान करने वाले कार्यो में योगदान देने को तैयार रहता हूँ और लोगो को जागरूक करने हेतु सनातन संस्कृति धर्म से जोड़ने का कार्य करता रहता हूँ। विजय लालचंद क्षत्री
