राजू वासवानी, रायपुर.14/जनवरी/2025
आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है इसी के चलते वार्ड नंबर 57 पंडित भगवतीचरण वार्ड के समाजसेवी अमर चंदनानी ने भाजपा से दावेदारी पेश की है। अमर सिंधु संस्कार सेवा समिति की चेयरमेन सिंधी पंचायत संत कंवरराम नगर कटोरा तालाब युवा विंग के संरक्षक व छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव हैं एवं समाज सेवा में बेहद सक्रिय रहते हैं, भाजपा समाज से उम्मीदवार घोषित करेगी तो छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत परिवार पूर्ण रूप से सहभागिता देकर जीत सुनिश्चित करेगा। अमर के बड़े भाई पूर्व में पार्षद रह चुके है हालांकि वे सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बेहद करीबी भी माने जाते हैं। चंदनानी, पार्षद स्थानीय परिषद के संचालन में अपने स्थानीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाते हैं तथा लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले कई प्रमुख निर्णय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है पार्षद स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए एकमात्र सामुदायिक प्रतिनिधि होते हैं जो स्थानीय क्षेत्र में और स्थानीय समुदायों की ओर से सार्वजनिक सेवाओं की प्रदर्शन के लिए उन्हें जवाब दे ठहरने में सक्षम होते हैं। अमर ने बताया मेरा परिवार राजनीतिक व्यासारिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है
