राजू वासवानी रायपुर 7/12/2024
“मिलेट्स सेमीनार”(सर्व समाज हेतु)
भाटापारा से कैलाश बालानी विश्व प्रसिद्ध “डॉ. खादिर वली” (मैसूर) जिन्हें *मिलेट्स मेन ऑफ भारत* कहा जाता है।जिन्होंने “मिलेट्स” के क्षेत्र में कई शोध अनुसंधान किए हैं। “मिलेट्स” पर उन्होंने “देश विदेश” मे व्याख्यान दिए,कैसे “मिलेट्स” से अपने जीवन को “स्वस्थ सुन्दर” रखा जाए। उनकी इस उपलब्धि पर “भारत सरकार” द्वारा उन्हें *”पद्मश्री”* की उपाधि से पुरस्कृत किया गया।
“मिलेट्स” से “हाई ब्लडप्रेशर “डायबिटीज” “अर्थराईटिज” (घुटनों व जोड़ों के दर्द) और “कैंसर” जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम की जा सकती है।
ऐसे महान व्यक्ति के “व्याख्यान” को सुनने व अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुगम बनाने हेतु आप सपरिवार सादर आमंत्रित है
कार्यक्रम:-
दिनांक:-09/12/2024
दिन :- सोमवार
समय :- दोपहर 12 बजे से 1:30 तक
स्थान :- श्री गोदड़ीवाला धाम पटपर रोड,भाटापारा
आयोजक:-पुज्य सेंट्रल सिन्धी पंचायत भाटापारा
