70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ

रायपुर छत्तीसगढ़,27/11/24 – प्रतिस्पर्धा के युग मे स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होता है और जब केंद्र सरकार को बेहतर योजना चल रही इस योजना के लिए हितग्राहियों को जागरूक करने के लिए सिन्धी समाज अपनी भूमिका निभा रही।
भारतीय सिन्धु सभा छत्तीसगढ़ के संरक्षक अशोक नैनवानी अध्यक्ष लधाराम नैनवानी महासचिव द्वय मुरलीधर शादीजा , सतीश छुगानी ने जानकारी दी सिन्धु पैलेस रायपुर में लगातार स्वास्थ्य सम्बंधित शिविर लगते ही रहते है अब भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष के अधिक उम्र के सदस्यों के लिए यह विशेष आयुष्मान कार्ड सिन्धु पैलेस में 27 नवम्बर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक शिविर लगेगा यह शिविर में VDS इन्फॉर्मेशन सेंटर के सहयोग से लग रहा है। आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सम्बंधित शिविर की जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी , कार्यक्रम संयोजक श्री अमित चिमनानी ने दी साथ ही बताया इस आयुष्मान कार्ड में 5 लाख का इलाज हितग्राहियों को मिलेगा। इस आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, फोटो, राशनकार्ड लाना होगा कार्यक्रम को सफल बनाने पूज्य पंचायत शंकर नगर अध्यक्ष मुरली केवलानी ,प्रहलाद शादीजा ,भारतीय सिंधू सभा रायपुर शहर इकाई के अध्यक्ष श्री टीकम नागवानी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा योगेश राघवानी देवीदास प्रेमचंदानी ताराचंद माखीजा अमर चन्दनानी,तनेश आहूजा विकास रूपरेला रतन वर्ल्यानी मुखी झामन दास बजाज , बंटी जुमनानी आदि उपस्थित रहे सभी का आभार धन्यवाद जय झूलेलाल।
