RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ भी उपस्थित रहे।
ललित जैसिंघ ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत करते हुए कहा कि उनका रायपुर आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि ओम बिरला ने संसदीय परंपराओं को सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओम बिरला का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया तथा उनके सफल नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
