RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग द्वारा आयोजित “सावन उत्सव” हर्षोल्लास, पारंपरिक रंगों और सांस्कृतिक उल्लास के बीच अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सावन की खुशियों को साझा किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला युवा विंग की अध्यक्ष श्रीमती राशि बलवानी द्वारा सभी अतिथियों एवं महिलाओं के आत्मीय स्वागत से हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, आपसी प्रेम, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं से समाज की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
पूरे आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक गतिविधियों और महिलाओं के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सावन उत्सव ने समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ते हुए भाईचारे, अपनत्व और सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर संदेश दिया।
इस अवसर पर महिला युवा विंग अध्यक्ष श्रीमती राशि बलवानी, श्रीमती राधा राजपाल, श्रीमती सीमा बड़वानी, श्रीमती राधा सुंदरानी, श्रीमती मेघा पंजवानी, श्रीमती किरण ठाकुर, श्रीमती दीपिका जेठवानी, श्रीमती रीत ख्यानी, श्रीमती कशिश खेमानी, श्रीमती दीपा गावरी, श्रीमती मिताली पंजवानी, श्रीमती रश्मि बड़वानी, श्रीमती निशा तारवानी, श्रीमती हीना सचदेव, श्रीमती मधु पोपटानी, श्रीमती साक्षी माखीजा, डॉ. आरती डेंबरा, श्रीमती कीर्ति पंजवानी, श्रीमती एकता खटवानी एवं चित्रा पमनानी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सावन उत्सव को उल्लास, संस्कृति और सौहार्द के साथ मनाया।
