RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“हर हाथ में एक संदेश, हर दिल में एक उम्मीद… आइए, 2 अगस्त रविवार को रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन में खुशियों का संचार करें। आपका एक यूनिट रक्त किसी मासूम के लिए नई जिंदगी का सबसे बड़ा उपहार बन सकता है।”
कल, रविवार 2 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से सिंधु भवन, देवेंद्र नगर, रायपुर में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री झूलेलाल नवयुवक संघ (थैलेसीमिया यूनिट), सिंधु यूथ एसोसिएशन एवं थैलेसीमिया समिति के सभी सदस्य हाथों में अपील संदेश लेकर शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आग्रह कर रहे हैं। आइए, मानवता की इस पुनीत मुहिम से जुड़ें और अपने एक यूनिट रक्त से किसी मासूम बच्चे के जीवन की उम्मीद बनें।
