RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
रायपुर,28/मई/2026
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी श्री मनोहर लाल चंदनानी जी को प्रमुख सलाहकार के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला निर्णय बताया।
श्री मनोहर लाल चंदनानी जी लंबे समय से समाज सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी अनुभवशीलता, मार्गदर्शन एवं समाज के प्रति समर्पण का लाभ अब पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत को मिलेगा।
नियुक्ति के पश्चात श्री मनोहर लाल चंदनानी जी ने पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
