RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भाजपा प्रवक्ता एवं गरियाबंद प्रभारी श्री अमित चिमनानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर बधाई देने प्रदेश भर के नेतागण ,सामाजिक जन की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बधाई दी साथ ही क्षेत्र वासियों से भी वर्चुअल माध्यम शुभकामनाएं ली एवं उन्हें संबोधित किया।
आज के इस खास अवसर पर भी मुख्यमंत्री दिन भर अपनी मीटिंग्स और प्रदेश के कार्यों में व्यस्त रहे तथा आप दिनों की तरफ रात में जनता से भी मुलाकात की। गौरतलब है विष्णु देव साय देश के ऐसे विरले मुख्यमंत्रियों में है जो 45 डिग्री की गर्मी में भी गांव गांव जाकर सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे है।
