RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
समाज सेवा, संगठन और सदैव सक्रिय जनसंपर्क के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रमुख सलाहकार श्री अनेश बजाज को उनके जन्मदिन 9 जुलाई 2026 के अवसर पर शुभकामनाओं का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला।
व्हाट्सऐप ग्रुप, फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा अन्य सोशल मीडिया मंचों पर दिनभर शुभकामना संदेशों की झड़ी लगी रही। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो बारिश की तरह बधाइयों की फुहार नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और अपनत्व का झमाझम सैलाब उमड़ पड़ा हो। स
श्री अनेश बजाज समाज के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। सामाजिक एकता, युवा पीढ़ी को जोड़ने, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित के प्रत्येक अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उनके सहज व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पित सोच के कारण वे सभी वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय हैं।
जन्मदिन के अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाज सेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह अपार स्नेह इस बात का प्रमाण है कि अनेश बजाज ने अपने सेवा भाव और सक्रिय कार्यशैली से समाज के प्रत्येक हृदय में विशेष स्थान बनाया है।
