RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
15/मई/2026 रायपुर
रायपुर। महावीर नगर की सिंधी समाज की होनहार बेटी एवं DPS स्कूल की छात्रा अदिति बजाज ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, परिवार और पूरे सिंधी समाज का नाम रोशन किया है।
अदिति बजाज वरिष्ठ समाजसेवी एवं मेडीसेल्स फार्मा के चेयरमेन व समाज के वरिष्ठ समाजसेवी भरत बजाज जी की पोती हैं। अदिति की इस शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
माता साक्षी बजाज बेटी की सफलता से भावुक नजर आईं और खुशी के आंसू छलक पड़े। वहीं पिता रवि बजाज ने बेटी की मेहनत और लगन पर गर्व व्यक्त किया। भाई आदित्य भी बहन की इस सफलता से बेहद उत्साहित दिखाई दिए।
अदिति की इस उपलब्धि पर समाज के लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है और अदिति ने पूरे समाज को गौरवान्वित किया है।
