RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो 9827916611
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समाजसेवी राशि बलवानी को महिला युवा विंग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद सिंधी समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज सेवा के कार्यों को और गति मिलेगी तथा संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
महापंचायत अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी द्वारा इस नियुक्ति की घोषणा की गई।
राशि बलवानी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं और युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने में उनकी विशेष पहचान रही है। महापंचायत पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला युवा विंग नई ऊर्जा और उत्साह के साथ समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएगी।
नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के अनेक पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने राशि बलवानी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
राशि बलवानी ने इस नई जिम्मेदारी के लिए महापंचायत नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह महिलाओं और युवाओं को संगठित कर सेवा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करेंगी तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।
