RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
मोटापा रोग निवारण शिविर का आयोजन
रायपुर, 14 मई से 16 मई2026
भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आयोजन 14से 16मई तक गीतांजलि गार्डन में किया जा रहा है।
शिविर का समय प्रातः 5:45 से 7:15 बजे तक रहेगा। शिविर में योग विशेषज्ञों द्वारा मोटापा कम करने के लिए विशेष आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अग्निसार, कपालभांति एवं आहार परामर्श दिया जाएगा।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि आज की जीवनशैली में मोटापा एक गंभीर समस्या बन गया है। योग के नियमित अभ्यास से बिना दवा के वजन नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर पूर्णतः निःशुल्क है।
इच्छुक महिला-पुरुष , इस शिविर में पहुंचकर लाभ ले सकते हैं। दरी , सफेद चादर साथ लाएं।
शिविर विवरण – दिनांक: 12, 13, 14 मई 2026
समय: प्रातः 5:45 से 7:15 बजे
स्थान: गीतांजलि उद्यान , सांई मंदिर के पास गीतांजलि नगर रायपुर
आयोजक: भारतीय योग संस्थान, रायपुर
