RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर -12/मई/2026
श्री झूलेलाल नवयुवक संघ, रायपुर मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
श्री झूलेलाल नवयुवक संघ, रायपुर द्वारा समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से एक भव्य “सम्मान समारोह”- का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष कार्यक्रम में सिंधी समाज के कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी परीक्षाओं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
संघ द्वारा कुल 100 चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना एवं समाज में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है।
संघ ने समाज के सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों का नाम जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन हेतु भेजें।
रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक जानकारी:
विद्यार्थी का नाम , फोटो , कुल प्राप्त प्रतिशत रिजल्ट का स्क्रीनशॉट
व्हाट्सएप नंबर: 8085631358 , 9303038700 9301099996
कार्यक्रम विवरण:- दिनांक: 23 मई 2026 शनिवार
समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
स्थान: विमतारा सेमिनार हॉल, शांति नगर, रायपुर
संघ द्वारा कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर भी जारी किया गया है.
अध्यक्ष: पवन आहूजा ,महासचिव: संतोष बठेजा
कार्यक्रम प्रभारी: महेश आहूजा, गोविंदा सचदेव
श्री झूलेलाल नवयुवक संघ, रायपुर
