RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर, 6 मई 2026
निःशुल्क बाल संस्कार योग शिविर का द्वितीय दिवस भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा श्री सिद्धि विनायक-शिव-साई-हनुमान मन्दिर, गायत्री नगर में चल रहे पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर के दूसरे दिन “अनुशासन और समय का महत्व” थीम पर बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ । 
सुबह 5:30 से 7:30 तक चले सत्र में अतुल्या-शैवी ने मंच संचालन किया। किरण ग्रुप ने यौगिंग जोगिंग कराई। रिया जी व डागा जी के निर्देशन में बच्चों ने वृक्षासन, त्रिकोणासन-2, वकासन, कुक्कुटासन, सुप्तवज्रासन व शवासन का अभ्यास किया।
राजेश अग्रवाल जी ने हास्यासन, क्लेपिंग के साथ पूरक, रेचक, कुम्भक प्राणायाम सिखाए। थीम पर दृष्टांत वार्ता के बाद मुकेश सोनी जी ने प्रश्नकाल व संस्कार रूपी टास्क कराए। सपना मैम -रिया मैम द्वारा राष्ट्रगान के साथ दूसरे दिन के शिविर का समापन हुआ।
संस्थान ने बच्चों को जीवन में अनुशासन व समय-पालन अपनाने के लिए प्रेरित किया। 8 मई को थीम “मैं निडर हूँ, मैं सक्षम हूँ” रहेगी। संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी से अपील की है कि बच्चों को योग से जोडे़े और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करने में योगदान दें।
शिविर को सफल बनाने में राजेश अग्रवाल,विनोद अग्रवाल,छाया अग्रवाल,कात्यायनी,किशोर लालवानी,जीवन दम्मानी, कंवलजीत,शंकर गुप्ता का विशेष योगदान रहा l
मुकेश सोनी – भारतीय योग संस्थान,रायपुर
