RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो=9827916611
निःशुल्क बाल संस्कार योग शिविर
आज के डिजिटल युग में बच्चों को मानसिक तनाव से दूर रखने, उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करने और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से भारतीय योग संस्थान द्वारा रायपुर में संचालित हो रहे समस्त योग केंद्रों मई माह में एक विशेष निशुल्क ‘बाल संस्कार योग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 6मई से 10मई तक शिव सांई हनुमान मंदिर गीतांजलि नगर में प्रतिदिन सुबह 5.30 से 7.30बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर के मुख्य आकर्षण:
योगाभ्यास एवं प्राणायाम: बच्चों की एकाग्रता (Concentration) और याददाश्त बढ़ाने के लिए विशेष आसन।
नैतिक शिक्षा व संस्कार: कहानियों और गीतों के माध्यम से जीवन मूल्यों की सीख।
बौद्धिक खेल: मानसिक चुस्ती के लिए मनोरंजक और शिक्षाप्रद खेल गतिविधियां।
स्वस्थ जीवनशैली: खान-पान और दिनचर्या के प्रति जागरूकता।
शिविर के आयोजकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य बच्चों के व्यक्तित्व का बहुमुखी विकास करना है ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार और स्वस्थ नागरिक बन सकें।
संस्था ने शहर के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस शिविर में भेजकर उन्हें योग और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करें।
इसमें भारतीय योग संस्थान,रायपुर के समस्त जोन अधिकारियों द्वारा इस निष्काम कर्म ईश्वरीय कार्य में विशेष रूप से रिया, सुदेशना,वंदना,गीतांजली,प्रभा,लता,नीलम,किरण,पिंकी,रेखा,गायत्री,के आर साहू,कांति,नीतू, ओम का योगदान रहा।
