RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी ने लोकसभा अध्यक्ष Om Birla से सौजन्य मुलाकात कर व्यापारिक वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए व्यापारियों के हितों के संरक्षण, व्यवसायिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन देने संबंधी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
अमर गिदवानी ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में व्यापारिक समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक व्यापारियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, कर व्यवस्था से जुड़े मुद्दों तथा व्यवसायिक विकास के लिए आवश्यक सुविधाओं पर भी ध्यान आकर्षित किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ज्ञापन प्राप्त कर विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया तथा व्यापारिक समुदाय के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर व्यापार और जनसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
