RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत की कोर कमेटी मीटिंग में हुवे कई अहम फैसले
राजा बजाज एवं अनेश बजाज की मौजूदगी में कोर कमेटी की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न
शनिवार 20 जून की शाम को काफी हाउस कचहरी चौक में प्रदेश अध्यक्ष राजा बजाज जी एवं प्रमुख सलाहकार अनेश बजाज जी की शिरकत से कोर कमेटी की प्रथम मीटिंग आहूत की गई थी ,
जिसमें प्रमुख रूप से आज की मीटिंग के सभापति सर्व श्री परमानन्द बजाज जी,उपसभापति श्री जीवत बजाज जी,संस्थापक सुभाष बजाज जी,संयोजक श्री सुंदर बजाज जी,संरक्षक श्री चुन्नीलाल बजाज जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री घनश्याम बजाज जी,कार्यकारी अध्यक्ष श्री सतरामदास बजाज जी,श्री झामनदास बजाज जी,प्रवक्ता श्री जय बजाज जी उपस्थित रहे ।
बहुँत कम समय की मीटिंग में अभूतपूर्व निर्णय लेते हुवे ये तय किया गया कि-
सर्वप्रथम रायपुर शहर के सभी सिंधी बजाज सरनेम के हर परिवार के प्रमुख लोगों का मिलन एवं परिचय समारोह किया जाए,,,,साथ ही सर्वसिन्धी समाज के लिए किन्हीं अत्यावश्यक सेवा कार्य की रूपरेखा बनाई जाए।
उसके बाद सदस्यता अभियान चलाकर दीवाली के आसपास प्रदेश स्तर पर संपूर्ण भव्य पारिवारिक मिलन समारोह की रूपरेखा बनाई जाए, जिसमें प्रदेश स्तर पर सभी पंच प्रमुखों को भी शामिल किया जाए ।
सभापति महोदय एवं उपसभापति महोदय की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष राजा बजाज द्वारा उक्त प्रस्ताव को सर्वसहमति से पारित किया गया ।
साथ ही तय किया गया कि सिंधु पैलेस शंकर नगर में 02 अगस्त दिन रविवार को एक दिवसीय बजाज बिरादरी परिवार प्रमुख मिलन समारोह किया जाएगा,,,,
जिसकी तैयारियों एवं रूपरेखा के लिए संस्थापक सुभाष बजाज,संयोजक सुंदर बजाज प्रमुख सलाहकार अनेश बजाज को नियुक्त किया गया ।
मीटिंग के अंत में कार्यकारी अध्यक्ष सतरामदास बजाज द्वारा सभी आगंतुक कोर सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया
उपरोक्त जानकारी संस्थापक सुभाष बजाज व प्रमुख सलाहकार अनेश बजाज अध्यक्ष राजा बजाज व प्रवक्ता जय बजाज द्वारा संयुक्त रूप से दी गई
