RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। 5/अगस्त/2026 -श्री बालाजी फ्रूट मार्केट, लालपुर में आयोजित श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत परिवार ने श्रद्धापूर्वक भगवान झूलेलाल के दरबार में मत्था टेककर समाज की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने “दुआ साहेब” एवं सत्संग का रसपान किया तथा पूज्य साँई कमलकुमार जग्यासी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी सहित बलराम आहुजा, तनेश आहुजा, झामनदास बजाज, विक्की लोहाना, अमर चन्दनानी, अनिल लाहोरी, महेश चन्दवानी एवं अन्य समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने भगवान झूलेलाल से समाज की एकता, उन्नति और खुशहाली की मंगलकामना की।
