RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर -01/ मई / 2026
सुहिणी सोच का ऑफिसर ट्रेनिंग सेमिनार 02/मई/2026
सुहिणी सोच संस्था का ऑफिसर ट्रेनिंग सेमिनार 2 मई शाम 5:00 से सिविल लाइन स्थित हरगिरी टॉवर सिविल लाइन में संपन्न होगा।
इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य संगठन के सदस्यों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, कार्य कुशलता को बढ़ाना एवं उन्हें भविष्य के लिए एक सशक्त नेतृत्व के रूप में तैयार करना है।
कार्यक्रम में मार्गदर्शन मेंटोर के रूप में CA चेतन तारवानी जोकि भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी हैं एवं दूसरे वक्ता केरूप में CA अमिताभ दुबे जो कि ग्रीन आर्मी रायपुर के अध्यक्ष भी हैंअपने अनुभव एवं ज्ञान से सदस्यों को लाभान्वित करेंगे।संस्था की संस्थापक मनीषा तारवानी एवं अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी ने सभी शाखाओं — रायपुर, राजिम, तिल्दा एवं जगदलपुर की सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेमिनार का लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दीक्षा बुधवानी (IPP), रेनू कृष्णानी (सचिव), स्नेहा बुधवानी एवं जागृति जोतवानी (प्रोग्राम डायरेक्टर) सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं।
कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों के लिए अल्पाहार (refreshment) की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आपसी संवाद एवं विचारों का आदान-प्रदान हो सके।
प्रेस विज्ञप्ति ज्योति बुधवानी द्वारा जारी की गई ।
