RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भाजपा में बढ़ा सिंधी समाज का गौरव — कैलाश तोलानी बने कार्यकारिणी सदस्य व बबला होतवानी बने जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष
रायपुर। 1/05/2026 -भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कैलाश तोलानी एवं श्री बबला होतवानी को रायपुर जिला सहकारी प्रकोष्ठ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सिंधी समाज में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
समाज के वरिष्ठ जनों में श्री महेश दरयानी, श्री अमित चिमनानी, श्री रितेश तेजवानी, श्री किशोर आहूजा, श्री सुभाष बजाज, श्री पृथ्वीराज दयानी, श्री ठाकुरदास लुल्ला, श्री गोपाल खटवानी एवं श्री त्रिभुवन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल दोनों नेताओं के समर्पण और कार्यकुशलता का सम्मान है, बल्कि पूरे सिंधी समाज के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री कैलाश तोलानी एवं श्री बबला होतवानी अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करेंगे।
